ट्रेन से कटकर सिपाही की दर्दनाक मौत,गांव में मचा कोहराम डायल-112 में तैनात आरक्षी का तिलोची स्टेशन के पास मिला क्षत-विक्षत शव

ट्रेन से कटकर सिपाही की दर्दनाक मौत,गांव में मचा कोहराम डायल-112 में तैनात आरक्षी का तिलोची स्टेशन के पास मिला क्षत-विक्षत शव

कानपुर देहात।जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-झांसी रेलवे मार्ग पर तिलोची रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान तिलोची गांव निवासी धीरेन्द्र सेंगर (40 वर्ष) पुत्र पंचम सिंह के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि परिजनों द्वारा की गई। 

ललितपुर में डायल-112 में तैनात था मृतक

 परिजनों ने बताया कि धीरेन्द्र सेंगर उत्तर प्रदेश पुलिस में 2011 बैच का आरक्षी था और वर्तमान में जनपद ललितपुर में डायल-112 सेवा में तैनात था। वह बीते रविवार को पांच दिन के अवकाश पर अपने पैतृक गांव तिलोची आया था। मौत की खबर से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ आरक्षी की अचानक हुई मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मृतक की मां लक्ष्मी देवी और पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव इस संबंध में गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।