जेवरात और नकदी के साथ किशोरी लापता रिपोर्ट दर्ज
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र से 25 मार्च की रात एक किशोरी लापता हो गई। पीड़िता के पिता ने फैजाबाद जनपद के थाना अमानीगंज क्षेत्र के रायपति गांव के रहने वाले युवक आकाश पर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि किशोरी अपने साथ सोने चांदी के जेवरात के अतिरिक्त 40 हजार रुपए की नकदी भी ले गई है। पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।









