जुताई के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

जुताई के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रत्नाकर पांडेय।

बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम चक पूर्व में जुताई के पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

एक पक्ष का आरोप है कि मेहनताना मांगने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि तय रकम देने के बाद अतिरिक्त पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विरोधी पक्ष घर पहुंचकर मारपीट करने लगा।

इस घटना में राघवेंद्र सिंह (70 वर्ष), शिव देवी (65 वर्ष) व योगेश प्रताप सिंह सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सुरक्षित बताई गई।

घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।