जिलाधिकारी द्वारा द्वारा एस०डी०एम० कालोनी कर्वी स्थित ट्रांजिट हास्टल का निरीक्षण किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा द्वारा एस०डी०एम० कालोनी कर्वी स्थित ट्रांजिट हास्टल का निरीक्षण किया गया। ट्रांजिट हास्टल में ए व बी दो ब्लाक है, ब्लाक "ए" में भूतल पर 04 आवास तथा प्रथम तल पर 04 आवास एवं ब्लाक "बी" में भूतल पर 08 आवास एवं प्रथम तल पर 08 आवास बना है। भवन का निर्माण वर्ष 2004 बताया गया। वर्तमान में भवन की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत प्लास्टर के मरम्मत, भवन की रंगाई-पुताई, खिड़की एवं दरवाजा के मरम्मत का कार्य सम्मिलित होना बताया गया। कार्य स्थल पर उपस्थित अधिशासी अभियन्ता, प्रा०ख० लोक निर्माण विभाग कर्वी चित्रकूट को मरम्मत कार्य निर्धारित समय के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। भवन मे कई स्थानों पर बन्दरों से सुरक्षा हेतु सुरक्षा जाली नही लगी है, पार्किंग स्थल पर इण्टरलाकिंग एवं परिसर के अन्दर नाली के मरम्मत व ड्रेन कवर की आवश्यकता है। अधिशासी अभियन्ता, प्रा०ख० लोक निर्माण विभाग कर्वी चित्रकूट को उपरोक्त कार्य कराये जाने हेतु आगणन प्रेषित करने तथा कार्य को वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये। भवन के चारों तरफ खुले कैम्पस में गन्दगी व आवांछित झाड़िया पायी गयी जिसकी सफाई हेतु आवासित कर्मचारियों को नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर आवश्यक शुल्क जमा कराते हुए साफ-सफाई रखने हेतु निर्देश दिये गये।









