जनपद चित्रकूट में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विस्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।भारत सरकार की डिजिटल समावेशन एवं 4G सैचुरेशन परियोजना के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के अब तक 4G नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा विकासखंड मानिकपुर के अंतर्गत छेरिहा बुजुर्ग, निही, जारो माफी एवं रुकमा खुर्द ग्रामों में नए 4G मोबाइल टावर स्थापित किए जाने हेतु स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन टावरों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे नागरिकों को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, बैंकिंग, ई-गवर्नेंस तथा आपातकालीन संचार सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जनपद प्रशासन एवं भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह पहल डिजिटल इंडिया एवं समावेशी विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









