गुरुकुल के मेधावियों ने बढ़ाया शहर का मान। बच्चों का शानदार प्रदर्शन

गुरुकुल के मेधावियों ने बढ़ाया शहर का मान। बच्चों का शानदार प्रदर्शन
गुरुकुल के मेधावियों ने बढ़ाया शहर का मान। बच्चों का शानदार प्रदर्शन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।यूपी बोर्ड के घोषित 10 वी तथा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में द गुरुकुल इंग्लिश स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज दामोदर नगर का दबदबा बरकरार रहा। छात्र अनुराग शुक्ला ने 94.5 प्रतिशत अदिति गुप्ता 93.83 प्रतिशत पावनी शुक्ला 91.33 प्रतिशत अपेक्षा दीक्षित 90.5 प्रतिशत तेजस्वी गुप्ता 90.1 प्रतिशत प्रतिभा शुक्ला 90 प्रतिशत उन्नति शर्मा 89.33 प्रतिशत अंश विश्वकर्मा 89.33 प्रतिशत अम्बर त्रिपाठी 88.8 प्रतिशत अनन्या मिश्रा 88.5 प्रतिशत लक्ष्य यादव 87.5 प्रतिशत गौरी शुक्ला 87.3 प्रतिशत अंक लाकर सर्वश्रेष्ठ रहे। विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम कुमार मिश्रा प्रधानाचार्या डॉ योगबाला दुबे ने मेधावी छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए माल्यार्पण किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय परिवार के राजकुमार मिश्रा अनिल कुमार मिश्रा प्रदीप पाण्डेय सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।