क्षेत्र के सीतादेवी पी जी कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के सीतादेवी पी जी कालेज पारिजात धाम बरोलिया में सिरौलीगौसपुर मंण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार रावत की अध्यक्षता एंव मंण्डल महामंत्री वर्ग नियंत्रक अमित भैय्या रामजी के संयोजन में हुई। बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह आगामी 4/5अप्रैल को कार्यकर्ता मंण्डल प्रशिक्षण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। हरगोविंद सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, रामपाल वर्मा नीरज वर्मा, मनोज सोनी रवीन्द्र अवस्थी ओमप्रकाश वर्मा सन्तोष नाग अनिल पांडेय रामविजय यादव राहुल अवस्थी रामनिवास लोधी आदि ने भाजपा कोषाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।









