क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा थाना रैपुरा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल द्वारा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में थाना रैपुरा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना/शाखा कार्यालय के रजिस्टरों को आद्यवधिक रखने,थाना परिसर एवं शाखा कार्यालय में साफ सफाई हेतु सम्बन्धित प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं लंबित प्रकरणों ,वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतने एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।