किसान नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्यायों का समाधान कराने की मांग की
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी,रामकेदार रावत आदि के साथ उपजिलाधिकारी से मिलकर क्षेत्र के किसानों की लम्वित समस्याओं पर विचार विमर्श कर समस्याओं का निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र करवाये जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।









