कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं को झाँसी किला एवं संग्रहालय" के भ्रमण हेतु हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं को झाँसी किला एवं संग्रहालय" के भ्रमण हेतु हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा, लखनऊ के पत्रांक/जी0ई0-115/एक्सपोजर विजिट/8076/2025-26 द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, , चित्रकूट द्वारा जनपद चित्रकूट के समस्त कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों (के०जी०बी०वी०) में अध्ययनरत् कक्षा 6 से 9 तक की बालिकाओं को जनपद झाँसी स्थित "झाँसी का किला एवं संग्रहालय" का शैक्षिक भ्रमण कराए जाने के निर्देश किए गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बी० के० शर्मा द्वारा अवगत गया कि आज दिनांक 26.02.2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद वित्रकूट से 05 बसों में 180 छात्राओं, वार्डेन, सहयोगी स्टाफ व प्रत्येक बस में 01 महिला होमगार्ड 01 पुलिस कर्मी सहित कुल 230 लोगो को 'झाँसी किला एवं संग्रहालय" के भ्रमण हेतु हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया। उक्त टूर के निगरानी हेतु कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट में समिति गठित की गयी है, जो एजुकेशनल दूर की पल-पल लाइव लोकेशन व दूरभाष के माध्यम से निगरानी करेगी।