कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्री शिव शक्ति धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्री शिव शक्ति धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

निष्पक्ष जन अवलोकन

रामशंकर वर्मा

रामनगर, बाराबंकी। नगर पंचायत स्थित श्री शिव शक्ति धाम भुईयां माता मंदिर में आयोजित छह दिवसीय मां दुर्गा एवं भगवान श्री पशुपतिनाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

छह दिवसीय महोत्सव के दौरान भव्य कलश यात्रा, विशेष पूजन, देवी-देवताओं की मूर्तियों का नगर भ्रमण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा, दीपोत्सव तथा भजन संध्या जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक के नेतृत्व में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत दोपहर से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से देर रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा एवं भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री अलका मिश्रा, अवनीश मिश्रा, देवी प्रसाद त्रिवेदी, मुदित अवस्थी, गुड्डू मिश्रा, टिंकू तिवारी, दयाशंकर तिवारी, निर्मल मिश्रा, पुजारी तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं भंडारे के सफल आयोजन में संजय, पंकज, सोनू, मोनू, हरीश, अमित, केके तिवारी, सत्यम सिंह, योगेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, मुन्ना जायसवाल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

छह दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।