कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो केंद्रों में नीट की परीक्षा सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी और राजकीय तुलसीदास महाविद्यालय कर्वी में कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 तक संपन्न हो गई । चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में 384 में 7 और तुलसी महाविद्यालय में 495 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर नीट की प्रवेश परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखने को मिली। इस प्रकार दोनों परीक्षा केन्द्रों में पंजीकृत 879 परीक्षार्थियों में 863 परीक्षा में शामिल हुए, मात्र 16 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान व प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार पाल द्वारा परीक्षा में लगाए गए सभी कक्ष निरीक्षकों द्वारा अनुपालन किया गया। निष्पक्षता और नकल विहीन परीक्षा आयोजन के बारे में कहा गया था कि यह परीक्षा छात्र छात्राओं के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं है ।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिक्षक व परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा के दिन मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं लाएंगे ,सभी परीक्षक परिचय पत्र गले में लगाकर आए थे ।सुबह 10:00 बजे सभी शिक्षकों को बुलाया गया क्योंकि 11:00 से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी, उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा अपने साथ कुछ भी नहीं लाना था। परीक्षा कक्ष में उन्हें लेखन सामग्री भी दी गई । यह परीक्षा 3 घंटे की रही । सभी परीक्षा कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं इसके अलावा सभी कक्षाओं में जैमर लगाए गए हैं।अभ्यर्थियों की गेट पर ही विधिवत जांच होगी आंखों से स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया सभी कक्षा में 24 -24 अभ्यर्थी के बीच दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विनोद कुमार, पर्यवेक्षक मनोज कुमार अवस्थी प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर ,परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी फूलचंद चंद्रवंशी विजय पांडेय डॉक्टर रमेश सिंह,वीरेंद्र शुक्ला विवेक तिवारी ऋषि कुमार शुक्ला के अलावा सुरक्षा में मुस्तैद शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह,उप निरीक्षक अशोक सिंह परीक्षा में लगाए गए परीक्षा प्रभारी कक्ष निरीक्षक और कर्मचारी सम्मिलित रहे। राजकीय महाविद्यालय में केंद्र व्यवस्थापक के रूप में प्राचार्य राजेश कुमार पाल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी राकेश कुमार द्विवेदी व सभी प्राध्यापकों का निष्पक्ष और शांति माहौल में नीट परीक्षा संपादित कराने में सराहनीय योगदान रहा। दोनों परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता एसडीएम अजय यादव तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी आदि अधिकारी लगातार मुस्तैद नजर आए।









