कंपोजिट विद्यालय मुश्काबाद में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

कंपोजिट विद्यालय मुश्काबाद में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

निष्पक्ष जन अवलोकन।

बाराबंकी। कंपोजिट विद्यालय मुश्काबाद में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक राज बहादुर वर्मा, अध्यक्ष अनंत कुमार पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि रामपाल यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

वीरेंद्र स्वरूप पाण्डेय ट्रस्ट की ओर से आयोजित खेल, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए ग्राम प्रधान शिव देवी, उनके पति चंद्रभान रावत तथा कोटेदार मोहम्मद अनवर को भी विद्यालय एवं एसएमसी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक संजीव मिश्रा एवं एसएमसी अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम की देखरेख में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज बहादुर वर्मा ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर कृष्ण चंद्र बाजपेई, नवीन मिश्रा, रामानंद, अमित मिश्रा, प्रह्लाद कनौजिया, दिलीप तिवारी, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार, शिवाजी मिश्रा, चंद्रकेतु, राघवेंद्र वाजपेई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।