एस-चेक टीम, डॉग स्क्वायड, बीडीएस एवं एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास सोमवती अमावस्या मेले के दृष्टिगत रामघाट सीतापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी एलआईयू नागेन्द्र भूषण पाठक के मार्गदर्शन में ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास सोमवती अमावस्या मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एस-चेक टीम, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) एवं एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा रामघाट सीतापुर क्षेत्र में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रामघाट, परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मठ-मंदिरों, घाटों तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। डॉग स्क्वायड एवं बीडीएस टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान एवं संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भी सतर्क निगरानी रखी गई। चेकिंग के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा मेले में शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चित्रकूट पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सकुशल दर्शन व्यवस्था हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।