उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर । उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया कई शिक्षक अनुपस्थित मिले और व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं। निरीक्षण में ठाकुरपुर, स्कूल बंद मिला। मधनापुर में दूध उपलब्ध नहीं मिला, आंगनबाड़ी केंद्र बंद था उपस्थित शिक्षक पंजीकरण संख्या नहीं बता पाए। श्याम नगर में शिक्षा मित्र सहित दो शिक्षक विना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे दूध उपलब्ध नहीं था आंगनबाड़ी केंद्र बंद था। धुसेडिया स्कूल में उपस्थित बच्चों को दूध दिया गया शौचालय साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए गए। मिड-डे मील, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।खलसापुर में साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने मौजूद शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की शिक्षा और मिड-डे मील जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।