उच्च शिक्षण संस्थानों में यू०जी०सी० की अहम भूमिका
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मा० स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अपनी जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी जी के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में यू०जी०सी० बिल के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के द्वारा जिला मुख्यालय पर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन सौपा गया जिसके मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौर्य ने किया और संचालन घोरावल विधान सभा के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने किया।धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा यू०जी०सी० बिल पारित कर फिर उसे चन्द उच्च जातियों के द्वारा विरोध करने पर उक्त बिल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाना भारत के 90 प्रतिशत लोगों के साथ धोखा करना है। उच्च शिक्षण संस्थानों में जो ओ०बी०सी०/एस०सी०/एस०टी० जातियों के साथ भेद भाव किया जाता है उसमें समानता लाने में यू०जी०सी० समता अधिकार कानून की अहम भूमिका होती है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि भारत सरकार को यू०जी०सी० समता अधिकार कानून पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए था लेकिन ऐसा न करना सरकार की इस कानूनी के प्रति दोहरी नीति साबित होती है। यू०जी०सी० बिल के द्वारा ओ०बी०सी० / एस०सी०/एस०टी० जातियों के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थाओं में भारी राहत मिलती। आये दिन जो बहुजन समाज के छात्र/छात्राओं के साथ उच-नीच का भेव किया जाता है उसपर प्रतिबन्ध लगता। धरने में शिव कुमार मौर्य जिलाउपाध्यक्ष सोनभद्र, संतोष कुमार मौर्य, शशिकान्त गौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, हरिनाथ चेरो, नन्दगोपाल कुशवाहा, ऐडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, तारकेश्वर कुशवाहा, धीरज मौर्य, विक्रम शर्मा, श्रीराम मौर्य, आलोक मौर्य, विनय कुमार मौर्य, अमन मौर्य, चन्दन मौर्य, विकाश कुमार मौर्थ जिला मिडिया प्रभारी के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।