अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल विजयी घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल विजयी घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)l दि बार एसोसिएशन फतेहपुर के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल विजयी घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। चुनाव में सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कुल 176 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिससे समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं। अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल ने 106 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप निगम को 53 मतों से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी हरीश मौर्य को 13 मत मिले, जबकि 4 मत अवैध घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबले में राजीव नयन तिवारी ने 96 मत हासिल कर सतीश कुमार वर्मा को 16 मतों से हराया। उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव ने 105 मत प्राप्त कर गणेश शंकर मिश्रा को 34 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मनीष कुमार श्रीवास्तव ने राम औतार को मात्र 4 मतों के अंतर से हराया। मनीष को 51 और राम औतार को 47 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में कुबेर सिंह को 37, संजय कुमार को 19, अनीत कुमार को 9 तथा अमर सिंह को 13 मत प्राप्त हुए। नतीजे घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव तथा चुनाव अधिकारियों मुरलीधर, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव और पौरूष श्रीवास्तव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।