स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत विद्या नगर वार्ड का निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत विद्या नगर वार्ड का निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत विद्या नगर वार्ड का निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के अधिशासी अधिकारी लाल जी द्वारा शास्त्री नगर, वार्ड संख्या 21 का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति को मौके पर देखा, ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वार्ड सभासद शंकर यादव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार उपस्थित रहे। - प्रातःकालीन डीसीसीसी में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों तथा एमआरएफ सेंटर की स्थिति का अवलोकन किया गया। - अधिशासी अधिकारी लाल जी एवं सभासद शंकर यादव द्वारा विद्या नगर एवं एसडीएम कॉलोनी वार्ड के नागरिकों से संवाद कर साफ-सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा जन सुझावों के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। - जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार द्वारा सभासद शंकर यादव के साथ नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे: - सूखे कचरे का निस्तारण एमआरएफ सेंटर पर किया जा सके। - गीले कचरे से खाद का निर्माण संभव हो सके। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को दृष्टिगत रखते हुए नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु आमजन से सहयोग की अपील की गई। इस निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे नगर की स्वच्छता और सुंदरता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।