शिक्षकों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

शिक्षकों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों के संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमानाथ मिश्र (संयोजक) तथा बाबू हनुमन्त अवस्थी (सह-संयोजक) के नेतृत्व में ब्लॉक रामनगर के विभिन्न न्याय पंचायतों—अमोली कला, बुढ़वल, गनेशपुर बिछलखा, सुरवारी, सआदतगंज, तिलोकपुर व शेखपुर अली के शिक्षकों ने राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षामंत्री को पोस्टकार्ड और ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह (जिला महामंत्री), चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), श्याम किशोर बाजपेयी, ललित वर्मा, डॉ. आलोक शुक्ला, पवन मिश्र (ब्लॉक मंत्री), अयोध्या प्रसाद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), प्रदीप वर्मा (कोषाध्यक्ष), सुरेंद्रनाथ मिश्र (जिला मंत्री, शिक्षामित्र संघ), विजय बहादुर सिंह (उपाध्यक्ष), संतोष मिश्र, रवि प्रताप सिंह भदौरिया, नितेश त्रिपाठी, देशदीपक शुक्ल, ज्योत्सना त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, अंजली दुबे, अपर्णा, ज्योति शुक्ला, सुनीता देवी, अंकुर गिरि, आलोक वर्मा, हरीश दीक्षित सहित कई शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।