लाईना बाबा सरकार धाम में 114 वर्षीय अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिकोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जनपद के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'लाईना बाबा सरकार', शिवरामपुर में आज 114 वर्षीय श्री सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिक उत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। फाल्गुन कृष्ण द्वितीया, भीम वासरे, संवत 2082 के पावन अवसर पर आयोजित इस अवतरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण रहा। यह पुनीत कार्य जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद, नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद कर्वी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं बड़ी संख्या में पधारे संत-महात्मा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों को साल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।