महमूदाबाद का कक्षा 5 का छात्र अक्षत पटेल अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होकर बडी उपलब्धि हासिल किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।कम्पोजिट विद्यालय महमूदाबाद में कक्षा 5 के छात्र अक्षत पटेल, पुत्र अजय कुमार वर्मा ने अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस चयन से न केवल उनका बल्कि उनके परिवार, विद्यालय और ब्लॉक का भी नाम गौरवान्वित हुआ है। अक्षत की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। अक्षत के चयन के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए माला पहनाकर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अटल आवासीय विद्यालय में चयन एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है, और अक्षत ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित किया है कि वे इस अवसर के योग्य हैं। इस खुशी के अवसर पर आनंद प्रकाश धर्मराज , प्रदीप कुमार वर्मा ए आर पी श्यामू वर्मा विमल कुमार,प्रीति यादव प्रिया वर्मा, रुद्रेश नाथ, फहमीना बेगम, बृजेंद्र प्रताप सिंह,मोहम्मद अरशद आदि शिक्षक एवं बच्चों ने बधाई दी









