भारत बंद को लेकर बिल्सी में पुलिस रही पूरी तरह अलर्ट बाजार में दिखा मिला-जुला असर

निष्पक्ष जन अवलोकन

भारत बंद को लेकर बिल्सी में पुलिस रही पूरी तरह अलर्ट  बाजार में दिखा मिला-जुला असर

बदायूं/बिल्सी। भारत बंद के आह्वान को लेकर बिल्सी नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों में पैदल रूट मार्च किया और आमजन से सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील की। यूजीसी के विरोध में एक फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया था। इसे लेकर रविवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। नगर के मुख्य बाजार के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने लगातार गश्त की। नगर में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर दुकानें खुली रहीं, जबकि बिल्सी गल्ला मंडी समिति में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। नगर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि यूजीसी मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के चलते भारत बंद का असर पूरी तरह नहीं दिखा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।