भगवान परशुराम जयन्ती मनाई गई

भगवान परशुराम जयन्ती मनाई गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह शामिल हुए । मौके पर उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। रविवार को सिरौलीगौसपुर के अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद अवस्थी ने की। अजय सिंह गुरुजी और राम लखन शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अपने संबोधन में पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम को केवल एक जाति से जोड़ना ठीक नहीं है। वे सर्व समाज के देवता थे। उन्होंने कहा कि परशुराम जी ने अधर्म पर उतरे लोगो उनका मार्गदर्शन किया तथा वह हमेशा शस्त्र एवं शास्त्र एक साथ रहते थे। उनका फरसा किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं था परशुराम जी ने धर्म की रक्षा के लिए शक्ति के साथ-साथ विवेक के महत्व को भी सिखाया। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने की नसीहत दी। प्रमुख शिक्षाविद समाजसेवी अजय सिंह गुरु जी ने सभी को सच्चे मार्ग पर चलने की सलाह दी तथा नियम धर्म कर्म के हिसाब से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पंडित राम लखन शुक्ला ने युवाओं से अपील की कि वह परशुराम जी के चरित्र से प्रेरणा लें, अन्याय न सहें, लेकिन मर्यादा का भी उल्लंघन न करें और शिक्षा व शस्त्र दोनों का महत्व समझें।इस अवसर पर प्रधान दया शंकर शुक्ल, अमित पांडे, रामसागर कनौजिया, प्रहलाद कुमार विमल ,अनिल कनौजिया ,प्रेम शंकर तिवारी, राजेश कुमार द्विवेदी,राकेश वर्मा गुरुजी शेषनारायण पांडे, संदीप वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।