नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत मनाया गया कार्यक्रम
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आदेश पर उच्च शिक्षण संस्थानों में दिनांक 10 से 20 अप्रैल 26 के मध्य "नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023" प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह लॉ कॉलेज, बड़ेल, बाराबंकी में नारी शक्ति दीवार और मानव श्रृंखला बनाई गई। कलात्मक नवाचार के अंतर्गत आर्ट, चित्रकला एवं लोकगीत आदि का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य बाल गोविन्द वर्मा ने बताया कि लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने का यह एक ऐतिहासिक कानून है। यह कानून संसद में सितंबर 2023 में पारित हुआ, जिसका उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। यह आरक्षण परिसीमन के बाद लागू होगा और 15 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। "नारी शक्ति दीवार" बनाकर छात्राओं ने अपने अपने विचार लिखने एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर कर अधिनियम को और भी सशक्त बनाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक आरती मिश्रा, सुमित शर्मा के साथ ही ऊषा यादव, सुभाषिनी, सुलोचना, पूनम वर्मा, कीर्ति देवी, डॉली पटेल, मनीषा विश्वकर्मा, शबा बानो, नैंसी, साक्षी श्रीवास्तव, सुधा वर्मा के डी पटेल, उमाशंकर, सौरभ, आदित्य, रंजीत आदि छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे। सभी छात्र छात्राओं ने बारी बारी से अपने विचार व्यक्त किए।









