दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस से लगाई गुहार

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। थाना क्षेत्र के गांव बेहटाजवी में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता निशा पुत्री सोमद अली ने पुलिस को बताया कि उनके ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। रात्रि के वक्त ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता ने उक्त घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके वाले आ गए और पीड़िता ने अपने मायके वालों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता सोमद अली ने बताया 2021 में उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह क्षेत्र के बेहटाजवी गांव में मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक किया और अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। परंतु ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं है और उनकी पुत्री से दहेज की मांग कर तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।