झारखंड से दो बसों से श्रीकोटवाधाम पंहुचे विश्वहिंदू परिषद के परिक्रमार्थियों को विभिन्न थानों की पुलिस ने सुरक्षा ब्यवस्था के साथ दर्शन पूजन कराया

झारखंड से दो बसों से श्रीकोटवाधाम पंहुचे विश्वहिंदू परिषद के परिक्रमार्थियों को विभिन्न थानों की पुलिस ने सुरक्षा ब्यवस्था के साथ दर्शन पूजन कराया

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। झारखंड से दो बसों से आये सैकड़ों विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। शुक्रवार को झारखंड से दो बसों में परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आये सैकड़ों लोग पुलिस की सुरक्षा में श्रीकोटवाधाम पंहुच कर पवित्र अभरन सरोवर में डूबकी लगाकर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया।इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश, सालिक राय,रवि सरोज सहित दर्जनों पुलिस कर्मी कोटवा धाम से पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन को सुरक्षा ब्यवस्था के साथ ले गये वहां से मरकामऊ चौराहे से आगे थाना रामनगर पुलिस की सुरक्षा में लोधेश्वर धाम महादेवा के लिए रवाना हुए।