चित्रकूट जनपद के गौरवशाली विद्यालय चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के कला अध्यापक लालमन एक बहुमुखी व्यक्तित्व होने के नाते उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

चित्रकूट जनपद  के गौरवशाली विद्यालय चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के कला अध्यापक लालमन  एक बहुमुखी व्यक्तित्व होने के नाते उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। ।शिवसंपत करवरिया ब्यूरो चीफ। चित्रकूट। जनपद के गौरवशाली विद्यालय चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के कला अध्यापक लालमन जो एक प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं जिनकी कार्य कुशलता की सराहना जन-जन में सुनी जाती है लालमन एक बहुमुखी व्यक्तित्व होने के नाते उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इनका व्यक्तित्व और कृतित्व कलाओं से वोत प्रोत है lहर जगह हर परिस्थिति में अपनी सेवा कार्यों से कार्यक्रमों का सुंदर रूप दान करना इनका शौक रहता है lयह कभी भी किसी कार्य को भार नहीं समझते हैं सदैव सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं और समय के पूर्व ही पूरा करके विराम लेते हैंl कला के क्षेत्र में इन्होंने पlठा शैली और कामद शैली का आविष्कार कियाl जिस पर सैकड़ो चित्रों की रचना की है इन्होंने लेखन के क्षेत्र में बहुत काम किया है इनके द्वारा लिखी गई चित्रकला की पुस्तकेंभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में सहायक हैं इन्होंने चित्रकला की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगाई हैं जिनको दर्शकों ने बहुत ही सराहा है उनकी पेंटिंग्स स्वर शक्ति, स्वर संगम ,पनिहारी ,पिया की प्यारी, मस्तिष्क प्रदूषण ,मीरा का विशामृत, गणपति ,ओशो ,एक रस एवं अनेक महापुरुष आदि हैंl संगीत के क्षेत्र में इन्होंने बुंदेली शैली में सैकड़ो लोकगीतों की रचना की है और मंचों से गाया भी हैं lसमसामयिक गीतों की रचना करना इनका व्यक्तिगत शौक है शासन की योजनाओं से संबंधित गीतों की रचना लोक शैली में करके उनको प्रस्तुत करना उनकी लोकप्रियता का सूचक है लाल मन आकाशवाणी रामपुर के लोक गायक कलाकार हैं उनके गीत आकाशवाणी से समय-समय पर प्रसारित होते रहते हैं यह नाटक कला के भी धनी व्यक्तित्व हैं नाटक लिखना और प्रस्तुतीकरण करना भी इनकी एक कला हैl कठपुतली नृत्य में भी इन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है आज लाल मन का व्यक्तित्व चित्रकूट का एक गौरवशाली व्यक्तित्व है जिसे शासन ने भी मूल्यांकन करके आज उन्हें सम्मान देकर जनपद का गौरव बढ़ाया है उनकी उदारता पूर्ण कार्य शैली को देखकर समय-समय पर सामाजिक प्रशासनिक धार्मिक शिक्षण संस्थाएं सम्मानित करती रहती हैं उनकी प्रतिभा साहित्य संगीत चित्रकला एवं नाटक कला से सुसज्जित है उनकी प्रतिभा को कौन नहीं जानता है ऐसे व्यक्तित्व एवं गौरवपूर्ण कार्यशैली को हम बार-बार प्रणाम करते हैं , इनके बारे में कुछ भी लिखा जाए वह कम ही हैl