एस सी एस टी आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह कस्बा सैदनपुर के राजेंद्र यादव के बेटे की सडक दुर्घटना में हुई मौत पर दुःख ब्यक्त किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बीती शाम तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के परसा तिराहे के पास सडक दुर्घटना में मृतक ज्ञानेन्द्र यादव के घर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष एंव पूर्व सांसद वैजनाथ रावत पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शुऐब आदि पंहुच कर शोक सन्तृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को एस सी/ एस टी आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत अपने साथियों के साथ कस्बा सैदनपुर के राजेंद्र यादव के आवास पर पंहुचकर उनके बेटे ज्ञानेन्द्र यादव की सडक दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए शोक सन्तृप्त परिवार को सांत्वना दी।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मशूद रियाज मोहम्मद अलीम आदि भी मौजूद रहे।









