एम एस मैरिज लान का भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने उदघाटन किया

एम एस मैरिज लान का भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने उदघाटन किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।एम एस मैरिज लान का भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने अर्सलान की अध्यक्षता में उदघाटन किया। रविवार को क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज के निकट एम एस मैरिज लान का भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने उदघाटन किया।और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह समारोह में सुविधा मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने इसी प्रागंण में होम स्टे बनाकर पर्यटन विभाग में दर्ज कराने की बात भी कही। विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष काशीप्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह समारोह के लिए जगह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और टेंट कैटर्स आदि को रोजगार भी मुहैय्या होगा।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल अहद एडवोकेट,वासिफ एडवोकेट,दीपू बाजपेयी एडवोकेट,अरुण कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार यादव,सुषान्त द्विवेदी प्रमोद कुमार शर्मा परवेज अहमद,सवाहद, सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।