एक नाबालिग किशोरी को उसी मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर रफूचक्कर हो गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)एक नाबालिग किशोरी को उसी मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर रफूचक्कर हो गया।पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर दोनो की खोज लगगई है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। पिता की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर दी, तहरीर अनुसार पीड़ित किशोरी16 वर्षीय है और नगर केएक कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा है।उसको मोहल्ला फ़ैयाजपुरा निवासी अनुराग कश्यप उनकी बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ करता था।आरोप हैकि पूर्व में युवक ने किशोरी को एकान्त में ले जाकर उसके अश्लील फोटो खींचे और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गया और धमकी दी कि वह किशोरी की शादी कहीं और नहीं होने देगा।पिता का कहना है कि उन्होंने 16 जनवरी को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद, 28 जनवरी को आरोपी युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया। पिता ने जब क्षेत्राधिकारी (सीओ) से गुहार लगाई, तो उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सका। उधर, आरोपी युवक के गलत क्रियाकलापों से परेशान होकर उसके घरवालों ने उसे कई माह पूर्व परिवार से बेदखल कर दिया था। पुलिस अब आरोपी युवक और किशोरी की तलाश कर रही है