आत्म रक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक ,डिग्री कालेज के गेट छात्राओं को दिए टिप्स
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। कालेज के गेट पर छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में वे किस तरह मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की ओर से महिला कांसटेविल पि्रयंशी तोमर और पूजा ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर छात्राएं 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव दिए। यदि कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलने के मात्र 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।