अज्ञात लोगों ने अधेड को लात घूसों से पीटा पुलिस देख भगे पिटाई करने वाले

अज्ञात लोगों ने अधेड को लात घूसों से पीटा पुलिस देख भगे पिटाई करने वाले

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली व कस्बा बड़ोसराय निवासी विजय तिवारी मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने जा रहे थे। जब वह जनता इंटर कालेज के सामने पहुंचे तो रास्ते में कोतवाली बड़ोसराय के ग्राम अद्रा निवासी कुछ लोग खड़े होकर बड़ोसराय वालो को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे जिसका विरोध करते हुए विजय ने गालियां देने से मना किया तो विपक्षियों ने फोनकर अपने गांव के लोगों को मौके पर बुलाकर उसको लट घुसे मारने लगे । उक्त युवक को जब कुछ दुकानदारों ने विपक्षियों से बचाने की कोशिश किया तो उनको भी मारने पीटने लगे । घटना की सूचना पर जब कोतवाली बदोसरांय पुलिस पहुंची तो सभी लोग भाग गए l पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी करवाई किए जाने की मांग किया है।