सोनभद्र में स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण के बाद भी अवैध अस्पताल संचालित
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/निजी अस्पतालों को लेकर तेवर दिखाने वाले जिले के स्वास्थ्य विभाग टीम के निरीक्षण की रिपोर्ट खुद विभाग के गले की फांस बन गई हैं इस रिपोर्ट में नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर ने जन सहायता हास्पिटल को अवैध करार देते हुए बन्द करने की नोटिस 17/10/25 को जारी किया गया था उसी अस्पताल पर 6/4/26 को स्वास्थ्य विभाग की टीम दुबारा जांच किया गया और सील किया गया लेकिन अभी भी उक्त अस्पताल का संचालन हो रहा है सील होने के बाद भी ओपीडी पर्चा का अवलोकन करते पाया गया है जिससे यह प्रतित होता है कि उच्च अधिकारियों व आम जन मानस को गुमराह कर निजी चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है जनपद में आधा दर्जन ऐसे अस्पताल संचालित हो रहे हैं जिसके कारण आए दिन मौतें हो रही है









