सोनभद्र में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, दो बालिकाओं का संरक्षण

सोनभद्र में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, दो बालिकाओं का संरक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /जिले में बाल विवाह की दो कोशिशों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से रोक दिया गया। थाना रायपुर और थाना दुद्धी क्षेत्र से बाल विवाह की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई की परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर दोनों थानों से समन्वय कर रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। जांच में दोनों जगह परिजन बालिकाओं की उम्र साबित करने वाले दस्तावेज नहीं दिखा पाए।इसके बाद टीम ने दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लिया और थाने में जीडी दर्ज कराई। बाल कल्याण समिति के आदेश पर फिलहाल बालिकाओं को बाल गृह में रखा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीम:थाना रायपुर में सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी और सीमा शर्मा जबकि थाना दुद्धी में अमन सोनकर और तनु मौजूद रहीं।