सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ताजिया काफी भीड भाड के साथ शहिदाने कर्बला की ओर रुखसत
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के अरियामऊ कोटवाधाम की चौकों पर गुरुवार की रात ताजिया रखी गंयी ताजिया दारों ने सबील सरबत का इन्तजाम किया गया। कोटवा धाम की बड़ी चौक श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ताजिया रखी जाती है।हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए ताजिया क्षेत्र में यादगार रहती है। रतजगा में या हुसैन की याद में महिलाओं ने नौखे गाकर या हुसैन की सादाओं को गुंजायमान किया। शुक्रवार को ताजिया दारों ने रात में ताजिया रखी और या हुसैन की याद मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया अपराह्न 2 बजे से चौकों पर रखी गंयी ताजिया शहिदाने कर्बला के लिये या हुसैन की सादाओं के साथ रुखसत किये गये। कोतवाली बदोसरांय पुलिस की कडी सुरक्षा में कर्बला पंहुच कर ताजिया दफन किए गए।दीपक ने राड द्वारा मातम तथा रामफली,परहू, सलमान,सरवर चन्दू बाबा,गोरु शकील,नाटी परवेज अहमद,सहित दर्जनों नव जवानों ने ताजिया कर्बला में दफन को ले जाते समय या हुसैन की सादाओं से क्षेत्र को गुंजायमान किया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा बडी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा बदोसरांय,सहरी किन्तूर, हज़रत पुर मरकामऊ के ताजिया दफन कराने में जुटे हुए हैं।









