साडूमल में अपना दल (एस) की हुंकार उमड़ा जनसैलाब विरोधियों के उड़े होश

मिशन 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- 'बूथ जीता तो चुनाव जीता

साडूमल में अपना दल (एस) की हुंकार उमड़ा जनसैलाब विरोधियों के उड़े होश

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर (मडावरा) जनपद के साडूमल क्षेत्र में अपना दल (एस) की मासिक बैठक मंगलवार को एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। भीड़ का आलम यह था कि पांडाल छोटा

पड़ गया। महिलाओं और ग्रामीणों के भारी हुजूम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में परिवर्तन की लहर का संकेत दे दिया है। मिशन 2026 और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। संगठन विस्तार,भागचंद पटवा को मडावरा की कमान पार्टी की धार तेज करने के लिए संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। भागचंद पटवा को मडावरा जोन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा क्षेत्र 'जय घोष' के नारों से गूँज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लादकर जोरदार स्वागत किया। अभेद्य किला बनाने की तैयारी मुख्य अतिथि एवं महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "अब विपक्षियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और हमारे कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर विचारधारा की अलख जगानी होगी। हमें हर बूथ को इतना मजबूत बनाना है कि विरोधी वहाँ टिक न सकें।" मंच पर जुटी दिग्गजों की फौज जनसभा में जिले के कद्दावर नेताओं ने शिरकत कर एकजुटता की मिसाल पेश की। मंच पर प्रमुख रूप से: जिला अध्यक्ष: मनोहर पटेल, महरौनी प्रभारी धर्मपाल निरंजन। मंचों के सारथी: जिला महासचिव सोहनलाल निरंजन राजेंद्र यादव, विद्या श्रीवास्तव (महिला मंच), आशीष पटेल (युवा मंच), विक्रम अहिरवार (SC-ST मंच)। क्षेत्रीय शक्ति: सोहन लाल निरंजन, संजू सुडेले, जगदीश पटेल और भगवान सिंह पटेल ने भी हुंकार भरी। सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी को बूथ स्तर पर नंबर एक बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाओं में रघुवीर पटेल, धनीराम सिमरिया, संदीप प्यासा और मीडिया प्रभारी हल्के भैया सहित पूरी टीम सक्रिय रही। बड़ी बात: साडूमल की इस जनसभा ने न केवल संगठन की मजबूती दिखाई, बल्कि आगामी चुनावों के लिए विपक्ष को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश भी दे दिया है।