संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 600 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 600 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ करीब 600 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर गौरव कृष्ण इत्यादि चिकित्सकों ने ओ पी डी में 600 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।दो सौ पन्द्रह लोगों के खून की जांच और 40 मरीजों के डिजीटल एक्सरे कराये गये।