श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडे श्रद्वालु
निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर।श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े के साप्ताहिक मंगलवार मेला में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर इत्यादि जनपदों से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में डुबकी लगा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं रोजी रोजगार में बरकत की कामना किया। तत्पश्चात महन्त विशाल दास फरहरी बाबा आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।