शिक्षा के आकाश में नए सपनों की उड़ान भरेगा फ्यूचर लीडर्स स्कूल का वार्षिक उत्सव “उड़ान”
निष्पक्ष जन अवलोकन
9बदायूँ/बिल्सी । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए फ्यूचर लीडर्स स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव “उड़ान” कल शुक्रवार, 6 फरवरी को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस एनुअल फंक्शन को लेकर विद्यालय में व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के डायरेक्टर बी.पी. सिंह ने बताया कि वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चे अपने सपनों, आत्मविश्वास और भविष्य की उड़ान को मंच पर साकार करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि “उड़ान” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्म-अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को मंच देने का सशक्त माध्यम है।