रुद्रपुर की यादें संग लेकर गोरखपुर रवाना हुए अनामिक यादव

रुद्रपुर की यादें संग लेकर गोरखपुर रवाना हुए अनामिक यादव

बैंक ऑफ बड़ौदा में भावुक माहौल, ग्राहकों व सहकर्मियों ने दी आत्मीय विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा ‘रुद्रपुरी’।

 रुद्रपुर (देवरिया)। बैंक ऑफ बड़ौदा रुद्रपुर शाखा के उप शाखा प्रबंधक अनामिक यादव के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर स्थानांतरण पर शाखा परिसर में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से सराबोर रहा। सहकर्मियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने विनम्र व्यवहार, सहज कार्यशैली और ग्राहकों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के कारण अनामिक यादव ने अल्प समय में ही रुद्रपुर क्षेत्र में विशेष पहचान बना ली थी। उनके कार्यकाल में बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता और त्वरित समाधान की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती मिली, जिससे ग्राहकों का बैंक के प्रति विश्वास और बढ़ा। इस दौरान शाखा प्रबंधक मधुरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि अनामिक यादव ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया और बैंक व ग्राहकों के बीच भरोसे का मजबूत रिश्ता कायम किया। उनका स्थानांतरण शाखा परिवार के लिए एक भावुक क्षण है तथा उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। विदाई के दौरान मौजूद कई ग्राहकों ने भी उनके व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बैंकिंग को केवल औपचारिक सेवा नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों से जोड़ने का कार्य किया। भावुक हुए अनामिक यादव ने कहा कि रुद्रपुर शाखा में मिला स्नेह, सहयोग और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का प्रेम और सम्मान हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मधुरेंद्र पाण्डेय, वरुण कुमार, आशीष, अनूप तिवारी, रामेश्वर विश्वकर्मा, जगरनाथ विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, अवनीश मल्ल, रवि गुप्ता, विपिन कुमार मल्ल, रोहित शर्मा सहित बैंक कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।