रामनगर ब्लॉक में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की सशक्त पहल
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पानी संस्थान द्वारा जिला चित्रकूट के रामनगर ब्लॉक में ओरेकल CSR के सहयोग से वित्तीय वर्ष 2025–26 में ब्लॉक रामनगर की कुल 38 ग्राम पंचायतों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा खाद्य सुरक्षा परियोजना (Early Childhood Care and Education & Food Security Project) का संचालन किया जा रहा है। आंगनवाड़ी के चयन प्रक्रिया जिला प्रसाशन का प्रमुख योगदान रहा है, साथ ही टीएलएम के साथ बच्चों के ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण को को जोड़ने का सुझाव डीपीओ तथा सीडीओ महोदय के तरफ से दिया जाना बहुत ही उपयोगी रहा, जिससे बच्चों के ग्रोथ मोनिटोरींग समय से हो पा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत 38 ग्राम पंचायतों में 3–6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,934 बच्चों के साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत मुख्य रूप से 47 आंगनवाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसमें दीवार, छत एवं फर्श की मरम्मत के साथ-साथ खिड़की एवं दरवाजों की मरम्मत शामिल है। इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण किया गया है, जिसके अंतर्गत बच्चों के बैठने हेतु आकर्षक एवं मजबूत कुर्सी-मेज, 19 प्रकार की कहानी की पुस्तकें तथा 56 प्रकार की शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) उपलब्ध कराई गई है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण भी परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस कार्यक्रम द्वारा न केवल कक्षों की मरम्मत कराई गई है, बल्कि ग्राम पंचायत के बच्चों के लिए एक अनुकूलित वातावरण तैयार हुआ है। इस वातावरण में बच्चे खेल-खेल में सीखने में रुचि दिखा रहे हैं। संबंधित माता-पिता के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित कर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही पानी संस्थान की टीम द्वारा इन सभी चयनित आंगनवाड़ी केंद्र पर हैंड होल्डिंग सपोर्ट के साथ-साथ 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का वर्तमान में स्कूल जाने की तैयारी के आकलन हेतु स्कूल रेडीनेस टूल के माध्यम से बच्चों का परीक्षण भी किया जा रहा है।