राजकीय डिग्री कालेज में युवा शक्ति ने दिखाया हुनर

निष्पक्ष जन अवलोकन

राजकीय डिग्री कालेज में युवा शक्ति ने दिखाया हुनर

बदायूं/बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। समापन अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत प्रतिभाओं का देश है और युवा वर्ग ही विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं को जागरूक, कर्मठ और प्रतिस्पर्धी बनने का आह्वान किया। युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुलदस्ता प्रतियोगिता में आशिका व शालिनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजलि, पल्लवी, मंतशा अल्वी व मंतशा कादरी द्वितीय तथा बबिता यादव, मान्या जैन, अलशिफा व राधा तृतीय स्थान पर रहीं। पौधा प्रतियोगिता में आशिका व मंतशा अल्वी प्रथम, अलशिफा व मंजलि द्वितीय तथा सोनी सागर, शालिनी व गुनगुन माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। अंतिम दिन आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में आशिका, फिजा कादरी, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, रश्मि गांधी, गुनगुन माहेश्वरी, शालिनी, मंतशा अल्वी, बबिता यादव, अलशिफा व राधा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल सहित समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।