मारपीट में महिला बेहोश, सीएचसी भेजी गई

मारपीट में महिला बेहोश, सीएचसी भेजी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रत्नाकर पांडेय।

बाराबंकी। दरियाबाद/टिकैतनगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला बेहोश हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम कुशभार निवासी स्वर्गीय बुधीराम की पुत्री की शादी ग्राम दुल्हदेपुर में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा समझौते के नाम पर लड़की की मां सीता देवी, भाई कल्याण और अन्य परिजनों को बुलाया गया था।

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पति लव कुश कुमार, ससुर रमेश और ननद चांदनी समेत अन्य लोगों ने सीता देवी, उनकी पुत्री नीतू और पुत्र कल्याण के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुर रमेश ने सीता देवी के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।

नीतू ने भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका गला दबाने की कोशिश की गई और उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्राम प्रधान राधे लाल यादव ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना टिकैतनगर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।