भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष,जिला कोषाध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य का स्वागत किया गया

भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष,जिला कोषाध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य का स्वागत किया गया

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।भाजपा के पूर्व मंण्डल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष एंव अवधेश शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष एंव पूर्व भाजपा मंण्डल अध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय को जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में खुशी की लहर शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया जा रहा है। भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का मंण्डल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा,पूर्व प्रधान शैलेन्द्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा बाबा, दिलीप कुमार वर्मा, ललित सैनी,राम सागर रावत,हौंसिला प्रसाद, प्रताप गौतम, मुकेश कुमार वर्मा, नरेन्द्र मिश्रा, सोहनलाल पाल आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही हैं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।कस्बा बदोसरांय मे जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य सन्तोष कुमार पाण्डेय को अमित कुमार पाण्डेय रामू,शेषनरायण पान्डेय, रामसागर कनौजिया आदि ने स्वागत किया है।जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला का सुरेश तिवारी,मंयक बाजपेयी, घनश्याम, दुर्गेश दीक्षित,सूर्य प्रकाश दीक्षित,अजय रावत एडवोकेट जय प्रकाश,पंकज शुक्ला, गोकरन नाथ पाण्डेय,पंकज तिवारी,रामलखन अवस्थी, अनिरुद्ध अवस्थी आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।