भाजपा का मंण्डल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

भाजपा का मंण्डल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला सीतादेवी पीजी कॉलेज में संपन्न हुई। यह कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित की गई थी।कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा और नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर सत्रों का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन तीन सत्र आयोजित किए गए।इन सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्य पद्धति, इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और उनके क्रियान्वयन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया और नमो ऐप के उपयोग पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि भाजपा क्षणिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसका उत्थान करना है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा 'पिंटू', मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी, नागेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता नीरज वर्मा, अमरेंद्र सिंह 'बबलू', दुर्गेश दीक्षित, अखिलेश सिंह, अनिल कनौजिया, अभिषेक शुक्ला और अनिरुद्ध शुक्ल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।