भगवान हमेशा अपने भक्तों के हितों क़ो ध्यान में रखते है-केशव महाराज

भगवान हमेशा अपने भक्तों के हितों क़ो ध्यान में रखते है-केशव महाराज

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के गुलौरी में राम आसरे मिश्रा के यहां आयोजित श्रीमद भागवत कथा के संगीतमय प्रवचन में प्रयागराज से पधारे कथा वाचक पंडित केशव महाराज ने अपने संगीतमय प्रवचन में बताया कि भगवान हमेशा अपने भक्तों के हितों क़ो ध्यान में रखते है। इसलिए भगवान के ऊपर अटूट विश्वास करना भक्त का परम कर्तव्य है। कहा कि भगवान कभी भी अपने भक्तों का अहित नही करते है। क्योंकि भगवान कभी भी पक्षपात नही करते है, भक्त क़ो हमेशा भगवान के प्रति श्रद्धावान होना चाहिए। इस दौरान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई, जहां पर लोगों ने बड़ी भक्ति भाव से तमाम उपहार दिये। इस मौके पर राम आसरे मिश्रा, आद्या प्रसाद तिवारी शिव शंकर तिवारी, कलट्टर तिवारी, डॉ जीपी शुक्ला, दीपक तिवारी, प्रिंस शुक्ला, अमित मिश्रा, दीपक मिश्रा, निशांत दूबे, रंगलाल यादव, दया शंकर मिश्रा, रत्नेश दूबे समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।