भगवान परशुराम पर अवैध अपमान जनक टिप्पणी करने वालों का अनदेखा कर देना चाहिए। पं रामदयाल त्रिवेदी

भगवान परशुराम पर अवैध अपमान जनक टिप्पणी करने वालों का अनदेखा कर देना चाहिए।                      पं रामदयाल त्रिवेदी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।भगवान परशुराम पर कुछ अराजक लोगों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर साहित्यकार पं रामदयाल त्रिवेदी निर्विकार ने कहा कि ऐसे लोगों को सदैव अनदेखा कर देना चाहिए इनकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। क्योंकि जो लोग ईश्वर पर या ईश्वर के अवतारों पर भरोसा नहीं करते हैं। वह समाज के कुंठित अराजक लोग होते हैं। यही नहीं इस तरह के लोगों का हमेशा जन्म होता रहा है और दर्दनाक मौत भी। जब स्वयं विश्वनाथ कृष्ण का अवतार लिए थे तब शकुनि के साथ कई लोग उन्हें मायावी ग्वाला आदि न जाने क्या-क्या संबोधित करते थे ।कुछ लोगों को पता था कि यह भगवान विष्णु का अवतार है। और उनकी दशा क्या हुई किसी को भीमसेन ने रणभूमि में चीर कर मार डाला तो किसी का पूरा अंग छिन्न भिन्न हो गया। इसलिए ऐसे लोगों से हमें केवल सतर्क रहना चाहिए। ऐसे लोगों की संगत नहीं करना चाहिए। क्योंकि उनकी जब घड़ी आती है तो मृत्यु भी बड़ी दर्दनाक होती है।