बिल्सी:नगर में बाबा महाकाल समिति द्वारा 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को नगर में बाबा महाकाल की शाही बारात धूम धाम से निकाली जाएगी

निष्पक्ष जन अवलोकन

बिल्सी:नगर में बाबा महाकाल समिति द्वारा 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को नगर में बाबा महाकाल की शाही बारात धूम धाम से निकाली जाएगी

बदायूँ/बिल्सी । नगर में बाबा महाकाल समिति द्वारा दिन रविवार को नगर में बाबा महाकाल की शाही बारात धूम धाम से निकाली जाएगी। यह बारात नगर के अटल चौक, बालाजी तिराहा, अंबियापुर, मैन मार्केट होते हुई स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में प्रस्थान करेगी । महाकाल भक्त अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि यहां महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य हर वर्ष की भांति शिव शक्ति भवन मंदिर में विराजमान बाबा महाकाल का अलौकिक कार्यक्रम शाही बारात धूमधाम से निकाली जाएगी । सोमवार को प्रातः काल 10 बजे से अंबियापुर चौराह से शिव शक्ति भवन मंदिर अटल चौक बिल्सी के लिए बड़ी धूमधाम से प्रस्थान की जाएगी। इसके उपरांत शिव विवाह एवं भव्य श्रृंगार दिनांक 15-02-2025 दिन रविवार सायं 06 बजे से एवं बाबा महाकाल का 56 भोग प्रसाद वितरण किया जायेगा | बाबा महाकाल समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति बाबा की बारात निकाली जाती है इस बार भी 15 फरवरी को शिव शक्ति भवन मंदिर स्वागत होती हुई नगर की जगह-जगह बाबा की अलौकिक झांकियों के साथ भ्रमण की जाएगी | इस अवसर पर जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों को बाबा की बारात में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है ।।