प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कोटवा धाम चौराहे पर 27 किलोमीटर चौड़ीकरण एंव उच्चीकरण मार्ग का शिलान्यास किया

प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कोटवा धाम चौराहे पर 27 किलोमीटर चौड़ीकरण एंव उच्चीकरण मार्ग का शिलान्यास किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे के कृण्णा गौशाला प्रागंण में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा व सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने भेलसर फतेहपुर मार्ग के 27 किलोमीटर चौड़ीकरण एंव उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास किया।इस काम की लागत 9186,76 लाख रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि यह सडक बाराबंकी के विकास की रीढ बनेगी। प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री ने आगे कहा कि भेलसर टिकैत नगर रामनगर, फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण की क्षेत्र के लोगों की दशकों की पुरानी मांग को पूरा करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि योगी सरकार का मुख्य ध्यान गांव गांव तक बेहतरीन कनेक्टिविटी पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल विछाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि किसान अपनी फसल आसानी से मंण्डी तक पंहुचा सके।और मरीज विना किसी परेशानी के मरीज अस्पताल पंहुच सके।यह सडक इसी सोंच का महत्व पूर्ण हिंस्सा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त चेतावनी दी उन्होंने कहा कि काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं वह स्वंय समय समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने कहा कि इस परियोजना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि राज्य मार्ग 127 के बनने से अयोध्या बाराबंकी फतेहपुर का सीधा सम्पर्क मजबूत होगा।यह चौड़ीकरण काम चैनेज 8,000से35,000तक किया जायेगा।इस मौके पर महन्त नीलेन्द्र बक्श दास, दुर्गेश दीक्षित, सुरेश तिवारी,देवानंद उर्फ लालबाबू पान्डेय रिंकू तिवारी,संदीप कुमार सिंह, स्वतंत्र सिंह आदि ने कोटवाधाम चौराहे को गोल चौराहे के रुप में विकसित कराने को ज्ञापन मांग पत्र सतीश चन्द्र शर्मा को दिया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,मंण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार रावत, दरिया बाद मंण्डल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा,बब्लू सिंह,लवकुश वर्मा, पुष्पेन्द्र शुक्ला अंशू, लवलेश पन्डित तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी, अजीत पटेल,सिल्की अग्रवाल नायब तहसीलदार आशुतोष कुमार उपाध्याय आदि ने सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एंव पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।मंच का संचालन दुर्गेश दीक्षित ने किया।इस मौके पर अमित कुमार पाण्डेय रामजी,रामू दीक्षित, सूर्य प्रकाश दीक्षित, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।