पुलिस अक्षीक्षक चित्रकूट द्वारा माघी पूर्णिमा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अक्षीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा माघी पूर्णिमा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाडा,परिक्रमा मार्ग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान मेला में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी चेक कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया गया तथा घाटों पर लगे पुलिस बल को बताया गया कि गहरे पानी में जाने के लिए श्रद्धालुओं को रोके,जो नाव लगे है उनकी सहायता से तत्काल बचाव का कार्य करेंगें साथ ही रामघाट पर लेटे हुए श्रद्धालुओं को रैन बसेरा में जाकर लेटने हेतु बताया गया ।